पथरी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। दो शातिर चोर पुलिस की गिरफ़्त में, 06 चोरी की बाइक बरामद।

पथरी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़।

दो शातिर चोर पुलिस की गिरफ़्त में, 06 चोरी की बाइक बरामद।

मैनुअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों का पुलिस ने किया गहन अध्ययन

मुखबिर की सूचना पर दोनों को घुण्टी चौक जाने वाली सड़क से किया गिरफ्तार।

जनपद हरिद्वार क्षेत्र के पथरी में हुई दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पथरी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को धर दबोचा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थाना पथरी में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में दो अभियोग मु.अ.सं. 301/26 व मु.अ.सं. 302/26 पंजीकृत किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को चोरी गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की तथा डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी क्रम में रात्रि मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। हिरासत में लिये गये संदिग्धों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुधांशु पुत्र पवन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

2. ⁠मनीत पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद।

1. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर सिल्वर रंग चे.न.- MBLHAR087HHB40546

2. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.- HA11EVMHK85065

3. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.-HA10AGHHFG6182

4. ⁠मोटरसाइकिल डिस्कवर काला निला रंग चे.न.- MDZDSTNZZPCG3000, इंजन न.- NGBP638590

5. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.- MBLHA10EJAHF57604, इंजन न.- HA10EAAHFB1297

6. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस रंग सिलवर चे.न.- MBLHAR070ZHH26837, इंजन न.- HA10AGJHH40015

पुलिस टीम

1. रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी

2. ⁠उ.नि. महेन्द्र पुंडीर

3. ⁠अ.उ.नि. जसवन्त बिष्ट

4. ⁠कां. नवीन कुमार

5. ⁠कां. जितेन्द्र पुंडीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।