महिला का शव दफना कर आ रहे लोगों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां तीन की मौत आधा दर्जन घायल

महिला का शव दफना कर आ रहे लोगों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां तीन की मौत आधा दर्जन घायल

लक्सर। क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गाव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पानी की मोटर चोरी कर ली थी लेकिन मोटर चोरी करने वाला पक्ष आज दोपहर के समय महिला के शव को दफना कर वापस लौट रहा था उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने घात लगाकर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी जिससे कई लोगो को गोलियां लगी और गोली लगने से 3 लोगो की मौत हो गई साथ ही आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए घायलो को लक्सर पुलिस ने उपचार के लिये भिजवा दिया जहा से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है गाव में तनाव का माहौल बना हुआ है । गाव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है
वही गांव में पहुंचकर हमने मृतकों के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले पक्ष ने हमारी बिजली की मोटर चोरी कर ली थी जिसकी तहरीर हमारे दुवारा लक्सर पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और हमारे परिवार में आज एक महिला की आकस्मिक मौत हो गई थी
वही। घटना स्थल पर पहुँचे एसएसपी हरिद्वार से बात की ओर हुए विवाद के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि आज करीब 2:30 बजे हमें जानकारी मिली खेड़ी खुर्द गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है जिसमें अंधाधुंध गोलियां चलाई गई हैं जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं घटना की जानकारी ली जा रही है और आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।