एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस का क्विक एक्शन 15 घंटे के भीतर पथरी पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना, जल्द की जाएगी गिरफ्तारी

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस का क्विक एक्शन

15 घंटे के भीतर पथरी पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना, जल्द की जाएगी गिरफ्तारी

पथरी धनपुरा निवासी शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अरविन्द व अन्य 02 युवकों ने शिकायतकर्ता की किशोरी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर मु0अ0 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

प्रकरण दो अलग अलग समुदायो से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात  के निकट पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें बनायी गयी। 

 पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य अवलोकन तथा कुशल मैनुअल पुलिंसिंग करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अरविन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अरविन्द पुत्र सुशील निवासी धनपुरा थाना पथरी उम्र-19 वर्ष

पुलिस टीम

 थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटीयाल, व0उ0नि0 यशवीर नेगी थाना पथरी,उ0नि0 अशोक सिरसवाल, चौैकी प्रभारी फेरूपुर,कॉ0 मुकेश,कॉ0 जयपाल,कॉ0 गंभीर,कॉ0 सतेन्द्र शर्मा,कॉ0 नारायण,कॉ0 दौलत,कॉ0 वसीम सीआईयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।