बाढ़ प्रभावित लोगों को वेद मंदिर आश्रम से रवाना किया खाद्यान सामग्री से भरा वाहन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व समाजसेवी दीपक राजपूत ने भिजवाई सामग्री।

बाढ़ प्रभावित लोगों को वेद मंदिर आश्रम से रवाना किया खाद्यान सामग्री से भरा वाहन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व समाजसेवी दीपक राजपूत ने भिजवाई सामग्री।

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से वेद मंदिर आश्रम से आपदा से ग्रस्त लोगों के लिए राहत सामग्री भेजने का काम किया गया। राहत सामग्री से भरे वाहन को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अन्य सामर्थवान लोगों को भी मदद के लिए आगे आने को प्रेरित किया।

सोमवार को वेद मंदिर आश्रम से वरिष्ठ समाजसेवी दीपक राजपूत के सहयोग से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। राहत सामग्री में आटा, चावल, चीनी, मसाले, चना, चाय, साबुन, मैगी, बिस्किट आदि सामग्री भेजी गई। सामग्री से भरे वाहन को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि प्रदेश में बाढ से कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनकी मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लिए दीपक राजपूत के द्वारा भेजी गई सामग्री से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आपदा में प्रदेश के साथ अन्य उद्यमी व सामान्य लोग मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं और उन्हें आगे भी मदद करनी चाहिए। समाजसेवी दीपक राजपूत एवं कल्पना राजपूत ने कहा कि बाढ़ के पीड़ितों की मदद के साथ अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद हमेशा करते रहेंगे। 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, विवेक चौहान, चौधरी सत्यकुमार, पार्षद अनुज सिंह, शुभम सैनी, अरुण कश्यप, रिंकी राजपूत, प्रयास चौधरी, दिशा शर्मा, गौरव कुमार, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र मास्टर, विकास गर्ग, प्रतीक सैन, अक्षित, दीपक, अरुण आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।