तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना के प्रति किया जागरूक  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग मंडल में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना के प्रति किया जागरूक

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग मंडल में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लालढांग मंडल में तिरंगा यात्राएं निकालते हुए देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान किया। उन्होंने सभी क्षेत्र निवासियों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया।

बुधवार को लालढांग मंडल के ग्राम गैंडीखाता स्थित शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और इंटर कॉलेज के छात्र—छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। सबसे पहले शहीद मनोज सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान कर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि तिरंगा यात्रा से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिंदूर ऑपरेशन कर देश का नाम विश्व में रोशन किया। अब तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आजादी के मतवालों को शहादत देकर उनके बलिदान का सम्मान करना है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर अह्म काम किए हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं के साथ छात्र—छात्राओं को अपने परिजनों के साथ आसपास के निवासियों को भी तिरंगा लगाकर आजादी के महत्व को बताने को प्रेरित किया।

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, पूर्व अध्यक्ष सीमा चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, महामंत्री सरिता अमोली, सुनील पाल, आलोक द्विवेदी, विनोद पोखरियाल, विश्वास पोखरियाल, पंकज चमोली, विक्रम रावत, संजय सैनी, तेजचंद सैनी, सरदार चंचल सिंह, शहदेव कुमार, सरदार अमरीक, विकास चौहान,  प्रशांत सैनी, आजाद पोखरियाल, सुरेंद्र रावत, स्कूली छात्र—छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।