आपदा से प्रभावितों को राहत सामग्री भेजने से मिलेंगी उन्हें बड़ी राहत: स्वामी यतीश्वरानंद मंडी समिति और व्यापारियों के सहयोग से चमोली जिले के लिए प्रभावितों को भेजी दो गाड़ी भरकर राहत सामग्री की।

आपदा से प्रभावितों को राहत सामग्री भेजने से मिलेंगी उन्हें बड़ी राहत: स्वामी यतीश्वरानंद

मंडी समिति और व्यापारियों के सहयोग से चमोली जिले के लिए प्रभावितों को भेजी दो गाड़ी भरकर राहत सामग्री की।

हरिद्वार। कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार और स्थानीय थोक व्यापारियों की ओर से चमोली जनपद के आपदा प्रभावितों के लिए दो गाड़ी भरकर खाद्य सामग्री भिजवाई गई। अलग—अलग स्थानों वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने हरी झंडी दिखाकर सामग्री को रवाना किया।

शनिवार को मंडी समिति की ओर से राहत सामग्री से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हर किसी व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेत्तृत्व में शासन प्रशासन की टीमें लगातार काम करते हुए मूलभूत सुविधाओं को बहाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में भी कुछ लोग सहयोग करने के बजाय बेवजह की राजनीति कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने मंडी के अधिकारियों एवं व्यापारियों के कार्य की सराहना की। हरिद्वार मंडी सचिव लवकेश गिरि, रुड़की सचिव पंकज राज शाह ने बताया कि जनपद चमोली में आयी आपदा के दृष्टिगत मण्डी समिति एवं व्यापारियों के सहयोग से एक ट्रक खाद्य सामग्री भेजी जा रही है जिसमें चावल, आटा, दालें, तेल एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री है। 

इस मौके पर अशोक चौधरी, श्रवण चौहान, कुलदीप नौटियाल, निरीक्षक वर्षा गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार तथा व्यापारियों में से मुख्य रुप से निशान्त तनेजा, कमल दरगन, हिमांशु सैनी, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश