संत रविदास के हर व्यक्ति को समान अधिकार एवं शिक्षा के विचारों को प्रासंगिक कर रही भाजपा सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद  शिवगढ़ में संत रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में बताएं संत के सिद्धांत, बोले मतभेदों को भूलाकर करें एक दूसरे का सम्मान

संत रविदास के हर व्यक्ति को समान अधिकार एवं शिक्षा के विचारों को प्रासंगिक कर रही भाजपा सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद

 शिवगढ़ में संत रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में बताएं संत के सिद्धांत, बोले मतभेदों को भूलाकर करें एक दूसरे का सम्मान

लक्सर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम शिवगढ़ में संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर कहा कि आज के समय में भी गुरु रविदास जी के योगदान और अनमोल विचारों को याद किया जाता है। संत रविदास के विचारों के अनुसार भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काम कर रहे हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर पंचायत में ग्राम शिवगढ़ में संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की मूर्ति की स्थापना समारोहपूर्वक हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि संत रविदास ने हर व्यक्ति को समान अधिकार, शिक्षा और ज्ञान देने की बात पर जोर दिया था, जिसका आज पूरी तरह से पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में उत्पन्न हो रहे मतभेद को खत्म और सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए आवाज उठाई और इस विषय के बारे में लोगों को जागरूक किया था।

स्वामी नरेश भगत महाराज ने कहा कि संत रविदास छूआछूत के खिलाफ थे, उनके उपदेशों में व्यक्तिगत आध्यात्मिक स्वतंत्रता और भक्ति पर जोर दिया गया, जिसे सभी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।  

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, शुभम, रजत, विरेंद्र, गोरधन, हुकुम सिंह, पंकज, रविंद्र, ब्रजपाल, विक्की, हन्नी, कोमल चौहान, डॉ सोमवीर, पूर्व प्रधान मांगेराम, सुरेश चौहान, डॉ जसवीर चौहान, तेजपाल चौहान, देवेंद्र चौहान, श्रवण, अमन कुमार, सुरेश चंद, रोहित कुमार आदि शामिल हुए। लक्सर विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर कलां में भव्य स्वागत हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहित के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी दूरदर्शी नेता है और वे हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वागत में पहुंचे सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान देती है और आगे बढ़ाने काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यशवीर प्रधान ने स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा लगातार जनता हित में कराए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। 

इस मौके पर अभिषेक सैनी, मंडल अध्यक्ष चित्रकुमार सैनी, ईश्वरचंद सैनी, प्रधान विकास सैनी, रविश सैनी, चेयरमैन पवन सैनी, देवेंद्र प्रधान, सूर्यकांत सैनी, नरेंद्र काम्बोज, प्रधान सचिन गोयल, प्रदीप सैनी, रामकुमार सैनी, जगमोहन चौहान, बॉबी चौहान, सागर सैनी, गौरव सैनी, प्रथ्वी सिंह राणा, प्रधान सहदेव, अनुज, बिजेंद्र शर्मा, अतुल सैनी, अवनीश सैनी एडवोकेट आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश