जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में 25वे राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह कार्यक्रम एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में 25वे राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह कार्यक्रम एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाये, विशेश स्वच्छता अभियान 2 से 9 नवम्बर तक संचालित किया जाये जिसमें स्वस्थ्य कैम्प, स्वच्छता के साथ ही सिंगल यूज़ पॉलीथीन के विरूद्ध कार्यवाही तथा स्ट्रीट लाइटों पर भी दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में हैल्प डेस्क स्थापित कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं तथा कार्यों का व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति का संगम देखने को मिले तथा राश्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किये जाये। उन्होने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सयमबद्धता से निर्वहन करने के निर्देश दिये। 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने बताया कि 25 वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर से 09 नवंबर 2025 तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाए जाएगा। उन्होंने इस दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमो को लेकर जानकारी दी जिसमें  02 नवंबर को योग महोत्सव एवं स्वच्छता सप्ताह चलाया जायेगा,03 नवंबर को स्वदेशी से आत्मनिर्भरता विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई जानी है जिसमें बड़े स्तर पर स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाना है तथा 04 नवंबर झिलमिल झील/वर्ल्ड वाचिंग/मेरे बुर्जुग मेरे तीर्थ कार्यक्रम तथा रुड़की में कयाकिंग आयोजित की जाएंगी तथा रुड़की में उद्योग विभाग द्वारा उद्योग कैंप/स्किल इंडिया/रोजगार मेला कैंप आयोजित किए जाएंगे। 05 नवंबर को युवा महोत्सव जनपद स्तर पर कराया जायेगा एवं हॉकी मैच रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे साथ ही साईकिल रैली  सीसीआर से चीला तक आयोजित की जाएगी तथा फिट इंडिया कैंप/क्रॉस कंट्री रेस प्रत्येक ब्लॉक में कराई जानी है। 06 नवंबर को संत सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जो कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम हैं तथा विकासखंडों एवं निकायों में गीतापाठ/गीता एवं मानस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 07 नवंबर को किसान सम्मेलन /कृषि गोष्ठी/क्रेडिट कैंप तथा मुख्य कार्यकम में गोष्ठी हरिद्वार में एवं समस्त विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। 08 नवंबर को कवि सम्मेलन/ गायन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयेजन किया जायेगा जबकि 9 नवबर को राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम ऋशिकुल में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन विभागों की योजनाओं/परियोजनाओं का शिलान्यास/किया जाना है उसकी सूची समय रहते तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती कार्यक्रम को लेकर भी समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में पद यात्रा तिथि एवं आयोजन स्थल एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की गई ,जिसमें हरिद्वार में 31 अक्टूबर को 08 किमी से 10 किमी तक पदयात्रा, लक्सर – खानपुर में 08 नवंबर को 08 किमी से 10 किमी तक पदयात्रा, भगवानपुर – रुड़की 13 नवंबर को 08 किमी से 10 किमी तक पदयात्रा आयोजित की जानी है साथ ही नशा मुक्ति अभियान की शपथ का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जनता से सरदार पटेल की जयन्ती के अवसर पर हेज़टेग सरदार150 तथा एक भारत आत्मनिर्भर भारत सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों के विक्रय करने के निर्देश दिए साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को भी शामिल किया जानने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर आयुक्त रूड़की राकेश चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, डीओ पीआरडी प्रमोद चंद्र पांडे, एपीडी नलनीत घिल्डियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश