भारत के प्रथम गृह मंत्री एवम भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जंयती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।: पथरी पुलिस स्कूली बच्चों के साथ आम जन एवं पथरी पुलिस ने राष्ट्र कि एकता के लिए लगाई दौड़। पथरी पुलिस द्वारा महानुभाव की जयंती पर दिया अखण्ड भारत व प्यार सद्भाव और भाईचारे का परिचय वर्चुअल मीट के जरिये छात्रों को नए आपराधिक कानून के विषय में किया गया जागरूक

भारत के प्रथम गृह मंत्री एवम भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जंयती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।: पथरी पुलिस

स्कूली बच्चों के साथ आम जन एवं पथरी पुलिस ने राष्ट्र कि एकता के लिए लगाई दौड़।

पथरी पुलिस द्वारा महानुभाव की जयंती पर दिया अखण्ड भारत व प्यार सद्भाव और भाईचारे का परिचय

वर्चुअल मीट के जरिये छात्रों को नए आपराधिक कानून के विषय में किया गया जागरूक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोगो को नशे के दुष्प्रभाव व साईबर ठगी के बचने हेतु भी आवश्यक टिप्स व सुझाव दिये गये

भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जंयती के अवसर पर थाना पथरी पर सर्व प्रथम थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल द्वारा थाना स्थानीय के समस्त थाना व चौकी अधिकारियों व कर्मचारियों को एकत्र कर अखण्ड भारत को एकता सूत्र मे बांधने हेतु एकता की शपथ दिलाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।इसके पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं व स्थानीय लोगो के साथ भारत की अनेकता मे एकता का संदेश देते हुये सर्व धर्म सर्व जाति की रन फोर युनिटी यात्रा का शुभारम्भ किया गया.हस्ताक्षर अभियान में भी सभी छात्र व आम जन बने हिस्सा।

तदुपरान्त ग्रेटवाइट फ़ेक्ट्री फेरुपुर में सभी कर्मचारियों को एकत्र कर देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की दूर दर्शिता व उनके संघर्षो व उस काल मे भारत विभिन्न विरासतो मे बंटा होने व उन विरासतो का विलय कर देश को एक सूत्र मे जोडने को लेकर उनके संघर्ष व बलिदान को याद किया गया। जिसमे थाना स्थानीय के  मौजिज एवम विशिष्ट व्यक्तियो ने शिरकत किया तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के अनुकरणीय कार्यो को याद कर एकता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही साथ लोगो को नशे से दूर रहने व साईबर ठगी के सम्बन्ध मे भी आवश्यक जानकारी दी गयी ।

उक्त के अतिरिक्त छात्र छात्राओं को वर्चुअल गूगल मीट के जरिये नए आपराधिक कानून कि बारे में बताते हुए,नशे के दुष्प्रभावो, गौरा शक्ति एप, 1930 व  महिला अपराध से सम्बंधित विषयों कि जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण