गंगा संरक्षण समिति, की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सभागार में  आयोजित की गयी। इस अवसर पर डीएफओ हरिद्वार भी उपस्थित रहे।

गंगा संरक्षण समिति, की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सभागार में  आयोजित की गयी।

इस अवसर पर डीएफओ हरिद्वार भी उपस्थित रहे।

 मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में गंगा में नालियों को गंदा पानी एवं कूड़ा कचरा न जाये इसके लिए उन्होंने साफ-सफाई का बेहतर ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। तथा इसके उचित प्रबन्धन हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये। यदि किसी व्यक्ति द्वारा नदी में कूड़ा कचरा फैका जाता है तो उसके विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर अतिक्रमण किया गया है उन क्षेत्रों से अतिक्रमण तत्काल हटाना सुनिश्चिित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग उत्तरप्रदेश को भी निर्देश दिये गये है जो भी परियोजा एवं क्षेत्र उनके अधीन है उनके लिए किये जाने वाले कार्याे के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि उन क्षेत्रों का मरम्मत एवं सौंदर्यकरण कार्य कराया जा सकें। 

उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये है कि हरिद्वार में संचालित एसटीपी पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड समिति के सदस्यों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने सुक्षाव रखे गये।

बैठक में उप वन संरक्षक स्वप्निल अनिरूद्व, एसडीओ उत्तरप्रदेश कैनाल भारत भूषण, उपनगर आयुक्त नगर निगम दीपक गोस्वामी, परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़, हिमांशु सरीन एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण