समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) लदेशराज कर्णवाल के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का सफल आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूडकी क्षेत्र के हीराहेड़ी, डेलना एवं सुल्तानपुर साबतवाली ग्रामों में किया गया।

समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) लदेशराज कर्णवाल के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का सफल आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूडकी क्षेत्र के हीराहेड़ी, डेलना एवं सुल्तानपुर साबतवाली ग्रामों में किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 124 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए, जिनका विवरण इस प्रकार है—

हीराहेड़ी — 75PP

डेलना — 16

सुल्तानपुर साबतवाली — 33 

शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरण, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तथा शौचालय निर्माण जैसी समस्याएँ सम्मिलित रहीं।

इनमें से 22 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया।

जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जा रहा है, तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर श्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।

शिविर में सभी संबंधित रेखिय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रदेशअध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, मोनू राठी, जय सिंह, चरण सिंह, अर्जुन, नेत्रपाल, सुभाष, महिपाल, श्याम सुन्दर, संचित, रोहित, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 से पहले पंतद्वीप क्षेत्र के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का किया निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
युवा महोत्सव 2026 में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर, छह प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ आयोजन, विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने बिखेरी प्रतिभा
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।