तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 2 माह 11 दिन से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान।

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 2 माह 11 दिन से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान।

जनपद को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान।

जिलाधिकारी ने महा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागवार रोस्टर किया जारी।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने 2 माह 11 दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके।

नगर निगम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सीतापुर वार्ड नंबर 7 के समीप फैली गंदगी का संज्ञान लेते हुए तत्काल कराई गई साफ सफाई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि भुवेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी सुनहरा कल संस्था के परियोजना निर्देशक डॉ हीरा बल्लभ पंत ने अवगत कराया गया कि वार्ड नंबर 07 सीतापुर  आंगनवाड़ी के समीप काफी गंदगी पड़ी है, बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सफाई का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सहायक नगर आयुक्त को दी गई जिन्होंने तत्काल  संज्ञान लेते हुए सीतापुर क्षेत्र की साफ सफाई कराई गयी।उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी ने भुवेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी सुनहरा कल के सदस्यों से अपेक्षा की है उक्त क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा कचरा न फेंका  जाए ,इसके लिए स्थानीय लोगोंको जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया।

खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत खानपुर तुगलपुर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 08 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।जिसको उचित निस्तारण हेतु कम्पोस्ट सेंटर भेजा गया।

खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत नन्हेडा अनंतपुर नजुमपुर पानियली क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई के साथ साथ नालियों की सफाई का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।