बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत महिला अधिकारों व यू०सी०सी० पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत महिला अधिकारों व यू०सी०सी० पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत महिला अधिकारों एवं समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के विषय पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत व स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं में विधिक जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा सामाजिक समानता की दिशा में सशक्त करना रहा। 

उन्होंने महिलाओं को बताया कि विधिक सहायता कार्यक्रम के तहत न्यायालय में विचाराधीन मामलों में पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध कराए जाते है साथ ही विभिन्न अपराधों के हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को किसी भी प्रकार की विधिक जानकारी की आवश्यकता हो तो  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकती है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि महिला सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें तथा समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं। उन्होंने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने महिलाओं एवं पुरुषों के समान अधिकारों की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने की बात कही साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उपलब्ध कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर साइबर सेल से उप निरीक्षक अनीता शर्मा,उप निरीक्षक प्रकाश चंद एवं योगेश कैथोला ने साइबर अपराध से कैसे बचा जाए इसके बारे में महिलाओं को बताया कि अधिकतर साइबर अपराध लालच, डर या जल्दबाज़ी का फायदा उठाकर किए जाते हैं। अज्ञात कॉल या मैसेज के माध्यम से OTP, बैंक विवरण, एटीएम पिन या UPI जानकारी मांगना साइबर ठगी का सामान्य तरीका है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी स्थिति में अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ आरती ने बताया कि स्वस्थ शरीर एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन एवं विटामिन की कमी से होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने हरी सब्ज़ियों, फल, दालें, दूध एवं मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी जानकारी दी गई,उन्होंने कहा कि जल्द ही 14 वर्ष तक की बालिकाओं को वैक्सीन भी लगाई जाएगी

कार्यशाला में हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया कि आज कल घरेलू हिंसा बहुत बढ़ रही है जिसको लेकर महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी होनी चाहिए कि कैसे वो अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे तथा ड्रग्स के बढ़ते चलन को देखते हुए कैसे बचे तथा ड्रग्स को बेचना,खरीदना कानूनी अपराध है।

कार्यक्रम के अंत में जिला बाल विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष रावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर बालिकाओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा  मोनिका,यशिका सैनी,निर्मला,अनुष्का एवं प्रिया को स्मृति चिन्ह एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, रमन सैनी,विनीत चौधरी, योगिता सिंह, रेवती,सिद्धांत,मीनाक्षी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, महिला प्रधान एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश