राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित। जनपद में 1 से 19 वर्ष तक के 712146 बच्चों को एल्बेडाजोल दवा खिलाने का है लक्ष्य।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित।

जनपद में 1 से 19 वर्ष तक के 712146 बच्चों को एल्बेडाजोल दवा खिलाने का है लक्ष्य।

कृमि मुक्ति दिवस 07 मई 2026 एवं मॉप-अप दिवस 14 मई 2026 को खिलाई जाएगी एल्बेडाजोल दवा।

07 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन जिला सभागार में किया गया। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह ने अवगत कराया कि 07 मई 2026 को जनपद हरिद्वार के 01 से 19 आयु वर्ग के लगभग 712146 बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली समस्त स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि 07 मई 2026 को दवा खाने से वंचित बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को दिनांक 14 मई 2026 को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी।     

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए,इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को निर्धारित तिथि को ही दवाई खिलाई जाए, साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के लिए टोल फ्री नंबर 104 एसएमएस,व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षक /आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/एएनएम को उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हड़ताल पर है तथा आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चे दवा से वंचित न रहे इसके लिए क्षेत्र की आशा के माध्यम से बच्चों को एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जाए इसके लिए उन्होंने बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग एवं एमओआईसी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धर्मवीर, चिकित्सा अधीक्षक भगवानपुर डॉ अनुज सिसोदिया, लक्सर डॉ रफीक, इमलीखेड़ा डॉ राव अकरम, बहादराबाद डॉ आरती बहल,खानपुर डॉ कुंदन, प्रोग्राम ऑफिसर आरकेएसके/ एनडीडी भजन पावर सहित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।