दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। चोरी का आरोपित आया  पुलिस की गिरफ्त में। आरोपित के कब्जे से ₹7000/नकद व एक बुलैरो पीकअप बरामद।

दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

चोरी का आरोपित आया  पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपित के कब्जे से ₹7000/नकद व एक बुलैरो पीकअप बरामद।

आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी।

वादी दीपक कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर आकर दुकान में हुयी चोरी के सम्बन्ध में एक प्रा0 पत्र दिया गया जिस पर तत्काल चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को चोरी की घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना पथरी से पुलिस टीम का गठन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। 

घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया घटनास्थल के डाटा का अवलोकन किया गया। 

उक्त क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली की  रात्रि को चोरी का आरोपित बुलैरो पीकअप में सुभाषगढ से हरिद्वार की ओर जा रहा है। उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल सुभाष तिराहे पर पहुंच कर उपरोक्त बुलैरो पीकअप को रोका गया।

बुलैरो पिकअप में बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेर घोट कर उपरोक्त व्यक्ति को पकड़ लिया, पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए,दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी, उपरोक्त व्यक्ति द्वारा दुकान में हुयी चोरी की घटना को कबूल किया।

उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो तलाशी में ₹7000/- नकद बरामद हुये।

 गिरफ्तार अभियुक्त

आरीफ पुत्र खलील निवासी ग्राम जमालपुर कोतवाली रुड़की हरिद्वार। 

 बरामदगी का विवरण

आरोपित के कब्जे से ₹7000/- नकद व एक बुलैरो पिकअप  बरामद

 पुलिस टीम

1- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर 

2- कां दीपक चौधरी 

3- कां मुकेश चौहान 

4- कांमनोज वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।