किशोरी से दुष्कर्म कर फरार चल रहे दो आरोपी अभियुक्तों को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना के बाद से ठिकाने बदल दोनों लगातार चल रहे थे फरार।

किशोरी से दुष्कर्म कर फरार चल रहे दो आरोपी अभियुक्तों को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना के बाद से ठिकाने बदल दोनों लगातार चल रहे थे फरार।

एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली खानपुर में तहरीर देकर बताया कि कुछ युवकों ने उसकी बेटी जो सिर्फ पंद्रह साल की है, को नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

नाबालिग किशोरी से जुड़े इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए खानपुर पुलिस ने अभियोग  सं0- 85/2026, धारा 137 (2) 123 74 78 बीएनएस0  7/8 pocso पंजीकृत कर  प्रकरण से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अन्य 02 आरोपी गिरफ्तारी बचने के लिए  लगातार फरार चल रहे थे तथा अपने ठिकाने बद कर रह रहे थे।

तलाश जारी रखते हुए पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रखी और मुखबिर तंत्र की मदद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों की उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम खुशीपुरा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अन्तर्गत  धारा 137(2), 78, 70(2), 123 बीएनएस व 3(क)/4, 5(छ)/6 पोक्सो अधि में मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- रासिम पुत्र लतीफ उम्र 21 वर्ष

2- रिहान पुत्र नौसाद उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जोग्गावाला

पुलिस टीम

1-व0उ0नि0 मंसूर अली 

2-अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह

3-अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह

4-कानि0 हरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।