ऑपरेशन प्रहारके अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार। दौराने चैकिंग पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीली दवाईँयो को मो0सा0 पर परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहारके अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार।

दौराने चैकिंग पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीली दवाईँयो को मो0सा0 पर परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से अवैध/प्रतिबन्धित Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride (SPASMORE) के कुल 480 नशीले कैप्शूल बरामद किये

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मोटर साईकिल को किया जब्त।

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही को जारी रखते हुये रात्रि को दौरान चैकिंग सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा से एक आरोपी इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार को मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस सहित धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली दवाईयां Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules (SPASMORE) 385mgकी बरामदगी की गयी ।

पूछताछ पर पकडे गये आरोपी इस्लाम द्वारा बताया कि यह नशे की दवाईया मेरी है, इन दवाईयो को अपने साथी निवासी न्यू शिफा मेडीकल स्टोर दौड़वसी नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार से लाया था, पुलिस द्वारा आरोपी इस्लाम व प्रकाश में आये आरोपित के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 

बरामदगी

  कुल 480 Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules (SPASMORE) नशीले  कैप्सूल

पुलिस टीम

1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक 

2- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर 

3- कानि0 जोत सिंह, 

4- कां0विजयपाल, 

5- कानि0 बीरेन्द्र जोशी, 

6- कानि0  गिरेन्द्र,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।