कोतवाली बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। नंबर प्लेट मोड़ी, मगर किस्मत नहीं, पुलिस ने तुरंत पकड़ ली चोरी की सवारी।

कोतवाली बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

नंबर प्लेट मोड़ी, मगर किस्मत नहीं, पुलिस ने तुरंत पकड़ ली चोरी की सवारी।

नहर पटरी पर भागने की कोशिश, बहादराबाद पुलिस ने लगाई ब्रेक।

चोरी की बाइक बेचने निकले थे, पुलिस ने पहले ही कर दिया खेल खत्म।

अभियान जारी, चोरी और नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों एवं वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

निर्देशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में विभिन्न टीमों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, चौकी प्रभारी कस्बा बाजार, मय पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान में तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिलों से लोहे के पुल बहादराबाद से नहर पटरी की ओर आ रहे हैं, जिनमें से एक वाहन की नंबर प्लेट मुड़ी हुई है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने हंस फाउंडेशन के बाहर से चोरी की थी और उसे बेचने जा रहे थे। मोटरसाइकिल की मुड़ी हुई नंबर प्लेट को सीधा करने पर नंबर UP20BZ 9601 पाया गया, जो थाना बहादराबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 101/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अरमान पुत्र मुज्जमिल, निवासी तेलीवाला, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उम्र 19 वर्ष)

2. विनय पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी गणेशपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उम्र 20 वर्ष)

बरामदगी

1. 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (UP20BZ 9601)

पुलिस टीम

1. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट, चौकी प्रभारी कस्बा बाजार, कोतवाली बहादराबाद

2. ⁠कां0 बीरेन्द्र सिंह

3. ⁠कां0 रणजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।