सिडकुल में निर्माणाधीन मकान में चल रहा था कच्ची शराब की भट्टी का कारोबार। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दी औचक दबिश मौके से कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित 06 लीटर शराब बरामद।

सिडकुल में निर्माणाधीन मकान में चल रहा था कच्ची शराब की भट्टी का कारोबार।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दी औचक दबिश

मौके से कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित 06 लीटर शराब बरामद।

01 आरोपी गिरफ्तार, करीब 200 लीटर लाहन को मौके पर ही किया गया नष्ट।

निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित खानाटीरा गांव में बताए गए मकान पर छापेमारी कर 01 संदिग्ध को गिरफ्तार किया। दो अन्य संदिग्ध मौके से भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम ने मौके से 06 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन, एक भट्टी, कच्ची शराब बनाने के उपकरण, अलग-अलग साइज के लोहे व प्लास्टिक के ड्रम, प्लास्टिक कैन आदि सामान बरामद किया। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। 

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस टीम से माफी मांगते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांव में बेचने का काम कर रहा था। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 173/26  धारा 60(2)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

 

पकड़ा गया शख्स

विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर थाना ज्वालापुर हाल पता ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष अजय शाह 

2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत 

3- एडिशनल उ.नि. हरिश्चंद्र शाह 

4- कांस्टेबल अजय डोबाल 

5- कांस्टेबल तनवीर अली 

6- कांस्टेबल नरेंद्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।