स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से जमालपुर कलां क्षेत्र में बिछेगी सीवर लाइन।  दो स्थानों पर चल रहे धरने प्रदर्शनों पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, आश्वासन पर समाप्त हुए धरने।

स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से जमालपुर कलां क्षेत्र में बिछेगी सीवर लाइन।

 दो स्थानों पर चल रहे धरने प्रदर्शनों पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, आश्वासन पर समाप्त हुए धरने।

 जल निगम की परियोजना प्रबंधक अधीशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल ने डीपीआर तैयार कराकर जल्द काम शुरू कराने का दिया आश्वासन।

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से जमालपुर कलां क्षेत्र की कॉलोनियों में भी सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने धरने पर बैठे स्थानीय लोगों के बीच जल निगम की परियोजना प्रबंधक अधीशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल को बुलवाया, जिन्होंने डीपीआर तैयार कराकर जल्द कार्य शुरू कराने को आश्वस्त किया।

जगजीतपुर नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने काम किया जा रहा है, लेकिन मुख्य लाइन को जमालपुर कलां की सड़क में बिछाकर लक्सर रोड से निकालते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र जमालपुर कलां की तमाम कॉलोनियों में सीवर लाइन न बिछाए जाने से वहां के निवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के दूसरे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मौके पर पहुंचे और जल निगम की परियोजना प्रबंधक अधीशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल को बुलाया। स्वामी यतीश्वरानंद ने उन्हें आम जनता की समस्या बताते हुए क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए कहा। जिस पर अधीशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल ने सीवर लाइन से वंचित कॉलोनियों का सर्वे कराकर और डीपीआर तैयार कराकर जल्द कार्य शुरू कराने को आश्वस्त किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आग्रह पर शीर्ष अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं, लेकिन अभी कार्य गतिमान है, इसलिए क्षेत्र की वंचित कॉलोनियों में कार्य शुरू होने की जल्द संभावना है।

उन्होंने जमालपुर कलां में दो स्थानों पर चल रहे धरना प्रदर्शनों को समाप्त कराया।

इस अवसर पर पंकज गुर्जर, हुकम सिंह, दीप कुमार अग्रवाल, विकास पोखरियाल, अशोक चौधरी, मदन मोहन पोखरियाल, सुरेश जोशी, छोटे लाल, हरीश चंद्र मैंदौलिया, प्रकाश पंडित, अरविन्द थपलियाल, वेदप्रकाश, नीरज चौधरी, विजेंद्र रावत, कमला देवी, मालती भारद्वाज, विमला देवी, इन्दु देवी, एडवोकेट निशा धीमान, पूनम एडवोकेट, कुसुम मैंदौलिया, प्रवेश देवी, रूमा देवी, शोभा देवी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।