उप श्रमा आयुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों एवं अफवाह पर ध्यान न देने की अपील।

उप श्रमा आयुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों एवं अफवाह पर ध्यान न देने की अपील।

किसी भी समस्या/शिकायत के संबंध में  रोशनाबाद स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में लिखित एवं मौखिक रूप से करा सकते है दर्ज।

उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने जनपद हरिद्वार के सभी श्रमिको से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे फार्मा कम्पनी, फूड कम्पनी आदि में अकुशल श्रमिक का कुल वेतन रू० 13018/- है, जिसमें पी.एफ / ई.एस.आई कटने के बाद रू0 11358/- मिलते है।

इसी प्रकार इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे बाईक निर्माता, गाडी निर्माता आदि में वेतन रू0 13800 / है।

उन्होंने कहा कि इस समय कुछ श्रमिकों को यह दुविधा हो गई है कि सम्भवतः केन्द्र सरकार ने वेतन बढा दिया है, जिससे सम्बन्धित कुछ फोटो आदि सोशल मीडिया में चल रहे है। यह स्पष्ट करना है कि अभी केन्द्र सरकार द्वारा ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। भविष्य में यदि ऐसा कोई आदेश जारी होता है, और उसे राज्य सरकार जैसे ही लागू करेगी वैसे ही तत्काल कम्पनियों द्वारा उसे लागू करा दिया जायेगा, परन्तु वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों का वेतन 13018/- ही है।

उन्होंने सभी श्रमिक भाइयों से अपील है कि किसी भी प्रकार के बहकावे मे ना आए। यदि कोई भी समस्या है तो कभी भी श्रम विभाग में आकर सम्बन्धित अभिलेख देख सकते है। इसके अलावा भी यदि कोई भी अन्य समस्या/शिकायत जैसे- ओवर टाईम / बोनस / एरियर आदि हो तो निःसंकोच कार्यालय – उप श्रम आयुक्त, हरिद्वार में केवल 5 श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित होकर शिकायत कर सकते है। सभी समस्याओं को निराकरण किया जायेगा।

उप श्रमायुक्त ने लोगों से विनम्र निवेदन किया है कि क्षेत्र में शांति बनाये रखे, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचे, किसी के बहकावे में ना आए और शान्तिपूर्वक अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करें। श्रम विभाग द्वारा आपकी शिकायतों का पूर्णतः संज्ञान लेते हुए शिकायत का समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।