मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल चलाकर पहुंचे जिला कार्यालय जनसुनवाई कार्यक्रम में। ईंधन बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। जनपदवासियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से ईंधन बचाने की अपील।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल चलाकर पहुंचे जिला कार्यालय जनसुनवाई कार्यक्रम में।

ईंधन बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

जनपदवासियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से ईंधन बचाने की अपील।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज अपने आवास से जिला कार्यालय, रोशनाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में किए गए आह्वान के क्रम में उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं ईंधन की खपत को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी नागरिक अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाएं।

उन्होंने जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे साइकिल अथवा पैदल ही कार्यालय आने का प्रयास करें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी इससे प्रेरित होते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर जनमानस को जागरूक करने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की अपने आसपास के छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहनों का न्यूनतम उपयोग करें तथा पैदल या साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर वायु प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।