डीएसपी नताशा सिंह का हरिद्वार पुलिस ने सीआईडी देहरादून स्थानांतरण। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी भावभीनी विदाई। समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।

डीएसपी नताशा सिंह का हरिद्वार पुलिस ने सीआईडी देहरादून स्थानांतरण।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी भावभीनी विदाई।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।

जनपद हरिद्वार में तैनात डीएसपी नताशा सिंह के सीआईडी देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा डीएसपी नताशा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि नताशा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना, संवेदनशील पुलिसिंग एवं प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

विदाई समारोह में जनपद के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।