ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

अज्ञात शव की पहचान मे ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित नेट ग्रिड की रही अहम भूमिका।

मामले में दो और संलिप्त है पुलिस के रडार पर, जोर शोर से तलाश जारी।

भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत बहबलपुर से गांव लव्वा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी के सरहद पर एक अज्ञात पुरुष शव पड़ा हुआ है जिसकी संभवतः पीट पीट कर हत्या की गई है व शरीर पर कई जगह गम्भीर चोट के निशान हैं।

भगवानपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया तथा शव का पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी रुडकी भिजवाया। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पूर्व मे आयोजित अपराध गोष्ठी मे अज्ञात शव  की पहचान हेतू  ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित NETGRID PORTEL को प्रयोग करने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश को अपनाते हुए पुलिस ने मृतक की फोटो पोटल पर अपलोड की तो मृतक के चेहरे से मिलते हुये 10 व्यक्तियो की जानकारी दी जो उ0प्र0 के विभिन्न जनपदो के होने पाये गये।

प्राप्त डाटा पर मेहनत करते हुए अलग अलग टीमों द्वारा सभी व्यक्तियों को सहारनपुर ,दवबन्द बिजनौर, मुरादाबाद, हिमाचल आदि स्थानों पर जाकर सत्यापन किया तो मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के रूप हुयी। उक्त घटना के सम्बन्ध मे हत्या का मुकदमा  पंजीकृत किया गया।  

कप्तान नवनीत सिंह द्वारा हत्याकांड का जल्द पटाक्षेप करने के लिए दिए गए निर्देशों पर अपनी जांच का दायरा बढ़ते हुए टीम ने मौके पर जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर स्थानीय लोगो से भी जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ की घटना वाले दिन देर रात एक अज्ञात काली क्रेटा कार देखी गई थी। संदेह का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इनपुट/एविडेंस की गहराई से पड़ताल की तो ये तथ्य प्रकाश मे आया की सलेमपुर मे किराये पर रह रहे मृतक कलीम व उसका भाई कामिल काम की तलाश  मे भगवानपुर की तरफ आये और रात को धरोहर होटल में खाना खाने चले गये लेकिन किसी बात को लेकर होटल संचालक व उसके साथियो का मृतक व मृतक के भाई  के साथ झगडा हो गया जिस पर मृतक का भाई वहा से जान बचाकर भाग गया लेकिन आरोपित ने मृतक को पीट पीट कर मार कर शव को ग्राम लाव्वा के नदी किनारे फेंक दिया।

पुलिस टीम ने हसनपुर मदनपुर पुल से सौरभ चौहान,अंकित कुमार, हर्ष, अनमोल सैनी व विशाल सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी अच्छे पढ़े लिखे हैं और बीटेक, बी0फार्मा जैसे कोर्स किए हुए हैं।  

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनमें से हर्ष और अंकित चौहान ने होटल धरोहर लीज पर लिया है। जिसको चलाने में अर्पित और ऋषि भी इसकी मदद करते हैं। घटना की रात हर्ष अपनी पत्नी को स्कार्पियो से छोड़ने सीतापुर गया था। देर रात झगड़े की सूचना पर वह होटल धरोहर भगवानपुर पहुंचा। जहां विशाल, अंकित आदि मौजूद थे। इन्होने झगड़ा कर रहे दोनो लडको को डण्डो लातो मुक्को से मारना शुरू कर दिया तभी मौके का फायदा उठाकर उनमे से एक लडका रोड की तरफ भाग गया। इसके बाद इन्होंने कलीम नाम के लड़के को और पीटा। मृतक की सांस बन्द मिलने पर आरोपियों ने उसका शव क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रख दिया लव्वा गांव होते हुए खेतों से निकल कर नदी के पास पहुंच बॉडी को निकालकर वहीं फेंक दिया। 

बरामदगी

1.घटना मे प्रयुक्त आलाक्तल डण्डे 

2.मृतक का मोबाइल

3.क्रेटा कार जिसकी डिग्गी मे मृतक कलीम के शव को छिपाकर ले गये थे ।

4- एक स्कॉर्पियो जो घटना करने में प्रयुक्त की गई थी

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.सौरभ चौहान पुत्र संजय कुमार नि0 खुब्बनपुर थाना भगावनपुर हरिद्वार 

2. अंकित कुमार पुत्र संतोष कुमार नि0 खुब्बनपुर, थाना भगावनपुर हरिद्वार

3.हर्ष पुत्र प्रवीण चौहान नि0 खुब्बनपुर, थाना भगावनपुर हरिद्वार,

4.अनमोल सैनी पुत्र भीशम सैनी नि0 सलेमपुर राजपुताना  थाना गंगनहर हरिद्वार

5.विशाल सैनी पुत्र राजेश सैनी नि0 सोना सईद माजरा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

पुलिस टीम

1.प्र0नि0 रितेश शाह 

2.व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी 

3.उ0नि0 सुनील पन्त  

4.उ0नि0 पुनीत दनोषी  

5.उ0नि0 आषीष नेगी  

6.उ0नि0 नीरज रावत  

7.अ0उ0नि प्रदीप चौहान  

8.है0का0 गीतम 

9.का0 उबैद उल्ला 

10.का0 संजय कुमार 

11.का0 संजय नेगी 

12.का0 रविन्द्र राणा  

13.का0 राहुल कुमार 

14 का0 विनय थपलियाल   

15.का0 वसीम सीआईयू हरिद्वार

16.का0 महिपाल सीआआईयू रूडकी

17.रविन्द्र खत्री –सीआईयू  रूडकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।