घर से फोन चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन किये बरामद।

घर से फोन चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन किये बरामद।

वादी मोहम्मद सुल्तान पुत्र मोहम्मद निवासी शाहजहांपुर कोतवाली उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार की लिखित तहरीर पर वादी का मोबाइल फोन सैमसंग घर से चोरी होने के संबंध में थाना सिड़कुल पर मु0अ0सं0- 201/26  धारा 305(1)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 20/05/26 मुकदमा वादी अभिषेक यादव पुत्र सज्जन सिंह निवासी हाजीपुर मनिकापुर कोतवाली देहात हरदोई उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद सिडकुल की लिखित तहरीर के आधार पर वादी का मोबाइल फोन कंपनी पोको को घर से चोरी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 202/2026 धारा 305(1) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि सूर्य नगर तिराहा झुग्गी के पास एक लड़का मोबाइल बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया और उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी ने बताया कि नशे के खर्चों की पूर्ती के लिए उसने ये मोबाइल फोन चुराए थे। संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 201/26 व 202/26 से संबंधित दोनों मोबाइल बरामद होने पर मुकदमों में धारा 317 (2) की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त

अनस पुत्र मोनू निवासी दौड़वासी (मुंड का मकान) रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष।

बरामदगी

 02 अदद मोबाईल फोन सैमसंग कंपनी रंग सिलेटी हरा व पोको कलर।

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 हरिश्चंद्र शाह 

2- का0 मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।