हरिद्वार गंगा स्नान दशहरा पर भारी भीड़ के बीच खोये बच्चे, तलाश में जुटे परिजन भी थे परेशान।

हरिद्वार गंगा स्नान दशहरा पर भारी भीड़ के बीच खोये बच्चे, तलाश में जुटे परिजन भी थे परेशान।

ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तलाशने में हासिल की सफलता।

बच्चों को सकुशल किया गया उनके परिजनों के सुपुर्द, भावुक परिजनों ने जताया आभार।

गंगा दशहरा पर्व पर हर की पैड़ी क्षेत्र में  संजीव झा पुत्र पंकज कुमार निवासी विनोद नगर नई दिल्ली जो अपने परिवार सहित स्नान हेतु आए थे उनका 6 वर्षीय बच्चा आशु जो ऑटिज्म नामक गंभीर रोग से ग्रस्त है उनसे बिछुड़ गया था तथा एक अन्य परिवार जो गजरौला उत्तर प्रदेश से स्नान हेतु आया था उनकी 7 वर्षीय पुत्री निधि भी भीड़ में कहीं खो गई थी। 

परिवारजनों द्वारा व्याकुलता से अपने बच्चों की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने चौकी हर की पौड़ी का रुख किया और मदद मांगी।

खोए हुए दोनों बच्चों में परिजनों से जानकारी जुटाकर पुलिस टीम ने

सीओ ओसिन जोशी के निर्देशन में क्षेत्र में सघन जांच व पड़ताल शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद उक्त बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। 

बच्चों के परिजनों द्वारा पुलिस की इस  तत्पर कार्यवाही पर तहेदिल आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।