ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा वार। 22.59 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा वार।

22.59 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल सहित एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशे के कारोबार एवं जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

उक्त अभियान के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान सुमन नगर जाने वाले तिराहे, बहादराबाद से एक संदिग्ध को मोटरसाइकिल पर अवैध स्मैक ले जाते हुए हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 22.59 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा मोटरसाइकिल संख्या UK17W5164 बरामद की गई।

इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0-131/2026 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

बरामदगी

1. 22.59 ग्राम अवैध स्मैक

2. ⁠एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू

3. ⁠मोटरसाइकिल संख्या UK17W5164

गिरफ्तार अभियुक्त

अनस पुत्र अनीस निवासी छोटे मदरसे के पास, लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट

2. हे0का0 नरविन्दर सिंह

3. कांस्टेबल मुकेश नेगी

4. कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।