ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। कंपनी से किर्लोस्कर पंप चोरी करने वाले आरोपित मय माल के किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई।

कंपनी से किर्लोस्कर पंप चोरी करने वाले आरोपित मय माल के किया गिरफ्तार।

वादी रितेश दीक्षित पुत्र राचजेश दीक्षित निवासी आईडीपीएल कॉलोनी वीरभद्र ऋषिकेश हाल पता सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार की लिखित तहरीर पर वादी की कंपनी से अज्ञात चोर द्वारा तीन किर्लोस्कर पंप के चोरी के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0- 213/26 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम को सूचना मिली कि डेंसो चौक से IP-2 कंपनी की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति जिसके कंधे पर एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा था आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर थोड़ा सकपका गया। 

शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतीश चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार बताया इसके कंधे पर रखें कटटे को उतार कर देखा गया तो उसके अंदर एक गत्ते गेट की पेटी हरे रंग की रखी हुई थी खोलकर देखा तो पेटी के अंदर एक स्टील की पंपूनुमा मशीन लगी है जिस पर किर्लोस्कर लिखा हुआ है। 

 पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैं जमालपुर का रहने वाला हूं तथा कभी-कभी नशा करता हूं मैं दो-तीन दिन पहले कंपनी से तीन पंप नुमा मशीन चोरी की थी जिसको मैंने कंपनी के पीछे खड़ी घास में छुपा दिया था आज मैं इसको बेचने के लिए जा रहा था आपने पकड़ लिया। 

आरोपित से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित माल बरामद होने पर धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई उपरोक्त आरोपित को हिरासत पुलिस लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-नीतीश चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार। 

बरामदगी

 03 पेटी जिसमें तीन अदद  किर्लोस्कर पंप कीमत लगभग ₹90000/-

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष अजय 

2-अ0उ0नि0 हरिश्चंद्र  

3- का0रोहित कुमार थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।