घर से फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों के गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ। आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 03 मोबाइल व एक सरिया का टुकड़ा किया बरामद।

घर से फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों के गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 03 मोबाइल व एक सरिया का टुकड़ा किया बरामद।

पकड़ में आए आरोपियों में एक नाबालिग भी है शामिल, नशे के लिए किया करते थे चोरी।

महावीर विहार रावली महदूद निवासी विपिन गिरी ने कोतवाली सिडकुल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर से मोबाइल फोन (विवो कंपनी) व गुल्लक जिसमें ₹10000 रखे हुए थे, को अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली सिड़कुल में मु0अ0सं0- 217/26  धारा 305(1)/331 (4)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 28/05/26 को महिंद्रा पार्क में खड़े दो संदिग्ध व्यक्तों (जिनमें एक व्यक्ति के हाथ में सरिया का टुकड़ा था) को मौके पर ही पकड़कर पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि दोनों में से एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और सरिए का टुकड़ा बरामद किया।

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनों दोस्त हैं तथा नशे (स्मैक) का खर्चा पूरा करने के लिए उन्होंने ही महावीर विहार स्थित एक घर से 01 मोबाइल फोन व गुल्लक चोरी किया था। गुल्लक से मिले रुपयों को दोनों ने आपस में बांट कर खाने-पीने में खर्च कर दिए। 

बरामद मोबाइल फोनों के आईएमइआई नंबर का मिलान करने पर एक मोबाइल फोन का मिलान मुकदमे में चोरी हुए मोबाइल से होने पर समीर उर्फ मैगी को पुलिस हिरासत में लेते हुए उसके नाबालिग दोस्त को नियमों के मुताबिक पुलिस संरक्षण में लिया गया। मुकदमें में धारा 3(5)/317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अन्य 02 मोबाइल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-समीर उर्फ मैगी पुत्र गंगाराम निवासी सरकारी स्कूल के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

2-विधि विवादित किशोर 

बरामदगी

1- मोबाइल फोन- 03  

2- एक सरिया का टुकड़ा (वारदात में इस्तेमाल) 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 जय सिंह राणा 

2- हे0का0 सोहन राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।