अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

 जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आसन्न घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने बताया गया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य 29 मई से 07 जून 2026 तक किया जाएगा, जबकि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके उपरांत 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों में इस पुनरीक्षण कार्य हेतु 11 ईआरओ, 64 एईआरओ तथा 1715 बीएलओ तैनात किए गए हैं। बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जाएगा, साथ ही पात्र नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे अपने बीएलए के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि जनपद में शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि जिन विधानसभा मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र ही बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि  नकली सिंह सैनी,सोनू धीमान, कांग्रेस के प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह,चंद्रपाल सिंह,सुरेंद्र ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मदनपाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धनपाल सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि