ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही। पुलिस द्वारा वाहन चोरी का खुलासा करते हुये 01 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही।

पुलिस द्वारा वाहन चोरी का खुलासा करते हुये 01 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी 04 मोटर साईकिल बरामद की।

आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी।

कोतवाली रानीपुर पर वादी राहुल पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोत0 रानीपुर हरिद्वार द्वारा ऑनलाईन E-FIR के माध्यम से सूचना दी कि उनकी मो0सा0 स्पलेण्डर  को सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री औ0क्षै0से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये वादी आकाश पुत्र ददनराम निवासी महादेव पुरम फेस 2 थाना सिडकुल हरिद्वार तथा वादी कामरान पुत्र ईनाम निवासी मौहल्ला कोटरवान थाना ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा ऑनलाईन E-FIR के माध्यम से सूचना दी  मो0सा0 स्पलेण्डर क्रमश- नं0 UK08AS-5326 व UK07BU4450 को स्वर्ण जयन्ती पार्क के गेट से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये है उक्त सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा उक्त घटना की सुरागरसी, पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये रात्रि को ही दौराने चैकिंग औधोगिक क्षेत्र चौराहा से 01आरोपी 1- विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मु0न0उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से व निशादेही पर चोरी की गयी 04 उपरोक्त मोटर साईकिल बरामदगी की गयी। 

जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरे द्वारा पंतजली थाना बहादराबाद क्षेत्र से भी एक मो0सा0 बरामद चोरी की गयी उक्त के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद से पता किया गया तो मु0अ0सं0-139/2026 पंजीकृत है पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध  सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपित उपरोक्त के विरुद्व पूर्व में वाहन चोरी के 21 अभियोग पंजीकृत है । 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मु0न0उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार। 

बरामदगी

1-04अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर  

पुलिस टीम

1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, 

2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, 

3- कां0 विवेक गुसांई 

4- कानि0वीर सिंह, 

5- कानि0 मंजीत राणा 

6- कानि0 प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।