सोशल मीडिया पर बारीकी से नज़र रख रही हरिद्वार पुलिस। पार्किंग में मारपीट के वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने की आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही।

सोशल मीडिया पर बारीकी से नज़र रख रही हरिद्वार पुलिस।

पार्किंग में मारपीट के वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने की आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही।

दोनों के विरुध्द शांति व्यवस्था भंग करने में कार्यवाही।

पर्किग मालिक द्वारा सत्यापन ना कराने पर मालिक के विरुध्द भी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक पार्किंग में कार्यरत थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, दोनों के विरुध्द विधिक कार्यवाही की गई।

साथ ही पार्किंग संचालक द्वारा उनका सत्यापन न कराए जाने पर संबंधित के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. नूतन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी- ग्राम बिलाई, थाना हलदौर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)

2. ⁠रोबिन पुत्र संजय कुमार निवासी- ग्राम मुडदाना, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. उ0नि0 संदीप वर्मा

2. ⁠का0 प्रकाश

3. ⁠का0 लखन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।