जिलाधिकारी ने फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

 जिलाधिकारी ने फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रिंग रोड के अंतर्गत बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं संबंधित कांट्रेक्टरों को निर्देशित किया कि 30 जून तक पूर्ण किए जा सकने वाले सभी कार्यों को त्वरित गति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार के सड़क निर्माण कार्य नहीं किए जाएंगे, अतः पूर्व निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा मिट्टी ढुलाई के लिए डंपरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फ्लाईओवर मार्ग में आने वाली भूमि, वृक्ष कटान एवं अन्य बाधाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप मेला अधिकारी/एसएलओ आकाश जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक एनएचएआई विशाल गोयल, कांट्रेक्टर नरेश मंगला, सालवान सिंह गुलेरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि