मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय / नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक (ललतारौ पुल) से देवपुरा चौक तक तथा हरकी पौड़ी से वाल्मीकि चौक तक उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

तहसील रुड़की,भगवानपुर एवं लक्सर क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण।

सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है,उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगम संचालित करने के लिए एव यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा जनपद में जाम की स्थित न हो इसके दृष्टिगत सड़क किनारे, नालियों एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है।

आज नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी की नेतृत्व में वाल्मीकि चौक(ललतारौ पुल) से देवपुरा चौक तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया,जिसमें 70 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में हर की पौड़ी से वाल्मीकि चौक(ललतारौ पुल) तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,जिसमें 50 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया।इस अभियान में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन ,एसएसबी एवं सेना के जवानों की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।जिसमें नालियों /फुटपाथ के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया तथा नालियों के ऊपर बनाए गए खोखे एवं ढाबों को हटाते हुए ध्वस्त किया गया।

नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, उप नगर आयुक्त महेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल एवं मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।              

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

रुड़की तहसील  के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर से कोर कॉलेज एवं धनौरी क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण  हटाओ अभियान।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर तहसीलदार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर से कोर कॉलेज के मध्य अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 50 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण  ध्वस्त किया गए  इसके अतिरिक्त धनौरी क्षेत्रांतर्गत यूपी सिंचाई विभाग की टीम के साथ तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,जिसमें सड़क,नालों,फुटपाथ एवं सरकारी भूमि पर किए गए 20 से अधिक अवैध झुग्गियों को ध्वस्त किया गया।

इस अभियान में अपर तहसीलदार कानूनगो, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

लक्सर खानपुर क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में तहसीलदार एवं पुलिस टीम के साथ आज लक्सर  से खानपुर क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण  को हटाया गया,इस दौरान लगभग 25 से अधिक अतिक्रमण कोध्वस्त  किया गया ,जिसमें 05 लोगों के चालान भी किए गए तथा सभी लोगों को चेतावनी दी गए कि सड़क किनारे,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए।

इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

तहसील भगवानपुर नगर पंचायत   क्षेत्रांतर्गत खानपुर अन्डरपास से रायपुर पेट्रोल पंप तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसीलदार दयाराम के  नेतृत्व में आज खानपुर अन्डरपास से रायपुर पेट्रोल पंप तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान लगभग 30 लोगों का सामान जब्त किया गया तथा 09 लोगों के 17500 के चालान भी किए गए।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क,नालियों एवं फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया।

 इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी, पुलिस की टीम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।