जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण की संस्तुति।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण की संस्तुति।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं नियमबद्ध संचालन के उद्देश्य से  06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी एवं अन्य यात्री बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

 यह अभियान श्रीमती नेहा झा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार एवं कृष्णा पलारिया, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रुड़की के नेतृत्व में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों, इंटरसेप्टर वाहनों तथा तकनीकी निरीक्षण दलों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार, रुड़की, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख यात्री मार्गों, बस अड्डों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित लक्जरी बसों एवं यात्री वाहनों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, कर अदायगी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, चालक अनुज्ञप्ति, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान अनेक वाहनों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं वैधानिक अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान के दौरान कुल 45 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 06 बसों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त तकनीकी मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को संस्तुति प्रेषित की गई है।

अभियान के दौरान विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन हो तथा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुरक्षा एवं अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

इस विशेष अभियान में श्रीमती वरुणा सैनी, परिवहन कर अधिकारी, भारत भूषण, मुकेश भारती, रविन्द्र पाल सैनी, हरीश रावल, श्रीमती संगीता धीमान,नवीन तिवारी, के.के. बिजल्वाण तथा आनंद वर्धन, सम्भागीय निरीक्षक (तकनीकी) सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।