मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राइवेट ए.आई।

मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राइवेट ए.आई।

कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से पशुधन की नस्ल सुधार एवं उत्पादकता में होगी वृद्धि।

आज जिला सभागार, हरिद्वार में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा जनपद में कृत्रिम गर्भाधान (ए.आई.) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राइवेट ए.आई. (Artificial Insemination) कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (ULDB) के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) डॉ. आर.एस. नेगी ने विभाग की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक (Embryo Transfer Technology) को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से उच्च नस्ल एवं अधिक उत्पादकता वाले पशुओं का संवर्धन संभव होगा, जिससे पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस आधुनिक तकनीक के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला योजना के अंतर्गत आवश्यक धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सम्मानित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की गुणवत्ता सुधारने में प्राइवेट ए.आई. कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तकनीक एवं स्वीकृत बजट के समन्वय से हरिद्वार जनपद पशुपालन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में जिलास्तरीय अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त