किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद।

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी अजय पुत्र तीरथपाल निवासी ग्राम घसोती, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत मे लिया है।

वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी तहरीर दी गई थी, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी को उसके गांव से हिरासत में  लिया तथा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया।

जांच के दौरान मुकदमे में धारा 64(2)(k) बीएनएस एवं 5(k)(m)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 आशीष नेगी

2. ⁠का0 विनय थपलियाल

3. ⁠म0पीआरडी सोनिया शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।