निर्वाचन नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने हेतु सभी दलों से सक्रिय सहयोग का आह्वान। घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान एवं गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी।

निर्वाचन नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने हेतु सभी दलों से सक्रिय सहयोग का आह्वान।

घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान एवं गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी।

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रूड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में भाजपा,कांग्रेस,बसपा एवं उत्तराखंड क्रांति दल के BLA-1 प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) -2026 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा Enumeration Form (गणना प्रपत्र) का प्रदर्शन करते हुए उसे सही ढंग से भरने की प्रक्रिया समझाई गई तथा उपस्थित BLA प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

बैठक के दौरान झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के BLA प्रतिनिधियों द्वारा प्री-SIR गतिविधियों में चिन्हित अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

अंत में सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त