वन गुर्जर समाज के नेताओं ने कांग्रेस छोड़ स्वामी यतीश्वरानंद के साथ भाजपा में जताई आस्था वन गुर्जर समाज के नेता कांग्रेस छोड़कर ज्वाइन कर चुके है भाजपा की सदस्यता  

वन गुर्जर समाज के नेताओं ने कांग्रेस छोड़ स्वामी यतीश्वरानंद के साथ भाजपा में जताई आस्था

वन गुर्जर समाज के नेता कांग्रेस छोड़कर ज्वाइन कर चुके है भाजपा की सदस्यता  

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वन गुर्जर समाज के लोगों का कांग्रेस की जनविरोधी, क्षेत्र विरोधी नीति से परेशान होकर भाजपा के साथ आस्था जताई है। क्षेत्र निवासियों ने कांग्रेस छोड़कर प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मंगलवार को आर्यनगर उर्फ गाजीवाला स्थित आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर गुज्जर बस्ती गैंडीखाता के वन गुर्जर समाज के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी को फूल मालाए पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने वन गुर्जरों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने उनके क्षेत्रों को कतई हासिये पर रखा। कांग्रेस की विधायक ने इनकी कभी सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार कराते हुए इनके क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य सुचारू रखे गए, जिससे वन गुर्जर समाज के लोग भावनात्मक रूप से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।  

वन गुर्जर रोशनदीप खटाना, युवा नेता मुमताज गेगी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की लोकप्रियता वन गुर्जर समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा में वन गुज्जर समाज का जनाधार निश्चित रूप से आगे बढ रहा है, जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में  फारुख चाड़, लियाकत लोधा, सत्तार बानिया,अमानतुल्लाह चेची, सफरदिल चाड़, गुलाम रसूल चेची, बजीर चेची, अलीशेर लोधा, मुस्तु लोधा, यामीन कसाना, शराफत चेची, मीर हमजा चाड़, आरिफ चेची आदि है। वहीं, इनसे पहले गुर्जर बस्ती पथरी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधान प्रत्याशी हाजी अलफदीन लोधा, इमाम बानिया एवं शमशेर ढींडा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।