जिलाधिकारी ने गंगदासपुर गाँव में एसआईआर की प्रगति का लिया जायजा, बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने गंगदासपुर गाँव में एसआईआर की प्रगति का लिया जायजा, बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक अभिलेखों का संकलन में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।