लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डिजीटल साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी।

वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था।

वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में सिडकुल पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना में शामिल 01 फरार आरोपी को हिरासत में लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट

2. ⁠उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान

3. ⁠हे0का0 संजय सिंह

4. ⁠हे0का0 जितेन्द्र मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।