उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति (राज्य मंत्री स्तर) व पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने। बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर ग्राम रसूलपुर के बारात घर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कराया

उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति (राज्य मंत्री स्तर) व पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने।

बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर ग्राम रसूलपुर के बारात घर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कराया

ग्राम रसूलपुर के बारात घर में आयोजित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। उपाध्यक्ष ने स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

 आज के शिविर मे कर्णवाल ने एस.आई.आर. (SIR) की समस्या को प्रमुखता से सुना और उस पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि समाज कल्याण की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरलता एवं पारदर्शिता से पहुंचे।

 शिविर कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित था। कर्णवाल ने कहा की बाबा साहेब अम्बेडकर ने 26 जनवरी 1950 को कहा था की अब रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा,एक नौकरानी का बेटा भी इस देश का राजा बनेगा। मैंने तुम्हे सविधान मे वोट का अधिकार दिया है। इसलिए मतधिकार से बड़ा कोई भी अधिकार शासन प्रणाली मे नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा एस. आई. आर का कार्य प्रजातंत्रिक शासन प्रणाली मे मिल का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।