वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने 40  वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को किया ब्रीफ।

वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने 40  वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को किया ब्रीफ।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार।

अनुशासन, सतर्कता और सेवा भाव के साथ निभाएंगे पर्व ड्यूटी की जिम्मेदारी।

सुरक्षित स्नान पर्व के लिए जवानों को मिला विशेष मार्गदर्शन।

जनसेवा, अनुशासन एवं सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी निर्वहन करने की सीख।

हरिद्वार में आगामी वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान संभावित भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा 40  वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 450 रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को पर्व ड्यूटी के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि हरिद्वार आपकी प्रशिक्षण के दौरान प्रथम ड्यूटी है जिससे आपको और अधिक सीखना है यह तुम्हारा प्रैक्टिकल है आपको आने वाले आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता मैं रखना है। जो आपके सीनियर आपसे काहे उसका अनुसरण करना है उन्होंने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासित, सतर्क एवं जिम्मेदार रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सहायता करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पर्व ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण के उपाय तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

हरिद्वार पुलिस आगामी स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

ब्रीफ़िंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त