कोतवाली नगर पुलिस ने 7.966 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार।

कोतवाली नगर पुलिस ने 7.966 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार।

कहाँ से लाया था ये खेप पुलिस कर रही गहन जांच पड़ताल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ दबोचा।

रात्रि में पुलिस टीम सर्वानंद घाट पार्किंग क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पार्किंग के पीछे स्थित खाली प्लॉट से झुग्गी बस्ती की ओर जाते समय पुलिस टीम की टॉर्च की रोशनी में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अपने पास रखा बैग उठाकर भागने लगा। 

संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पत्तीदार पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच एवं वजन करने पर कुल 7.966 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून तथा वर्तमान पता बंगाली बस्ती, मोतीचूर, थाना रायवाला, जिला देहरादून बताया।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मु0अ0सं0-298/2026 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी- खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, कोतवाली नगर, देहरादून

हाल निवासी- बंगाली बस्ती, मोतीचूर, थाना रायवाला, देहरादून

बरामदगी

7.966 किलोग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम

1. कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार

2. ⁠उ0नि0 नवीन नेगी

3. ⁠का0 सन्दीप रावत

4. ⁠का0 पवनीश कवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।