हरिद्वार।बहादराबाद में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन सैचुरेशन अभियान का किया शुभारंभ।

हरिद्वार।बहादराबाद में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन सैचुरेशन अभियान का किया शुभारंभ।

वित्तीय सेवा विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 जून 2026 से हरिद्वार जनपद में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन अभियान का शुभारंभ बहादराबाद स्थित गणपति फार्म में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। यह अभियान 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैंकों द्वारा विशेष सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), हरिद्वार दिनेश गुप्ता द्वारा की गई। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रतिनिधि मानस मित्तल, RSETI डायरेक्टर शिव कुमार सिंह,पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक गोपाल सिंह,पीएनबी बहादराबाद के वरिष्ठ प्रबंधक तरुण तोमर,मनोज सैनी,सहित मनोज सैनी,विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैंप के दौरान उपस्थित नागरिकों को मौके पर ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY),प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY),अटल पेंशन योजना (APY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त ग्राहकों की री-केवाईसी (Re-KYC), नामांकन (Nomination), सीकेवाईसी (CKYC) तथा अन्य वित्तीय सेवाओं से संबंधित कार्य भी संपादित किए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने वित्तीय समावेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी पात्र व्यक्तियों तक बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन का पूर्ण सैचुरेशन प्राप्त करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही जनपद हरिद्वार में वित्तीय समावेशन सैचुरेशन अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।