चुराई गई साइकिल के साथ पुलिस की पकड़ में आया कथित हिस्ट्रीशीटर।

चुराई गई साइकिल के साथ पुलिस की पकड़ में आया कथित हिस्ट्रीशीटर।

पकड़े गए शातिर के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में गैंगस्टर सहित चोरी के कई मामले हैं दर्ज।

अज्ञात चोर द्वारा सेक्टर-4 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर स्थित घर के अन्दर से साईकिल AVON WAKA चोरी करने संबंधी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर को साइकिल के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है।

 वादी श्याम कुमार द्वारा घर से साइकिल चोरी होने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 213/26 धारा 305(a) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था व अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान नहर पटरी जमालपुर से एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की तो संदिग्ध की पहचान कोतवाली रानीपुर में गैंगस्टर सहित चोरी के कई मामलों में आरोपी मनोज सिंह के रुप में हुई। आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मनोज सिंह पुत्र रामसागर सिंह निवासी ग्राम लोहटा पो0 गोपालपुर थाना रसडा जिला बलिया उ0प्र0 हाल भोगपुर लक्सर हरिद्वार 

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी

2- उ0नि0 राहुल थापा

3- कानि0 कुँवर राणा

4- कानि0 कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।