अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद हरिद्वार में रही कार्यक्रमों की धूम। पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया योग शिविर का आयोजन।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद हरिद्वार में रही कार्यक्रमों की धूम।

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया योग शिविर का आयोजन।

स्वस्थ तन-मन के लिए पुलिस जवानों और भावी पीढ़ी को किया जा रहा है जागरुक।

देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग आचार्यों ने पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को सिखाया योग।

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः हरिद्वार पुलिस द्वारा  पुलिस लाईन रोशनाबाद में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। 

आयोजित योग शिविरों में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षण ले रहे रंगरूटों ने प्रतिभाग कर देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज के योग आचार्यों/प्रशिक्षकों से योग करने का सही तरीका सीखा। उपस्थित जन को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग के महत्व से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिसार निरीक्षक प्रवीन आलोक द्वारा योग आचार्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर योग क्रियाओं की बारीकियां सीखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

देव संस्कृति विश्व विद्यालय एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज से आई प्रशिक्षण टीम में अजय त्रिपाठी, डा. कमल किशोर यादव, डा. इन्द्राणी त्रिवेदी, अकुला ज्योतिका श्रेया व वंशिका शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं