मनसा देवी मंदिर प्रांगण में शौचालय पर ताला देख भड़के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि। शौचालय पर ताला और पानी की किल्लत देख अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

मनसा देवी मंदिर प्रांगण में शौचालय पर ताला देख भड़के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि।

शौचालय पर ताला और पानी की किल्लत देख अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने आज मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि

1.पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए।

2.सभी शौचालय 24×7 खुले रहें और उनकी नियमित सफाई हो। 

3. आगामी कांवड़ मेला को ध्यान में रखते हुए शौचालयों की स्थिति तुरंत सुधारी जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु/कांवड़िये को परेशानी न हो।

इसी के साथ उन्होंने नगर आयुक्त को दूरभाष पर निर्देश दिए कि मंदिर प्रांगण और आसपास से कूड़ा उठाने की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।