किशोरी को अपहरण करने वाले आरोपी का कलियर पुलिस ने 24 घण्टो के अंदर किया  खुलासा। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग सकुशल बरामद।

किशोरी को अपहरण करने वाले आरोपी का कलियर पुलिस ने 24 घण्टो के अंदर किया  खुलासा।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग सकुशल बरामद।

डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण और सटीक पुलिसिंग से अपहरण कांड का सफल खुलासा।

विवाह का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने वाला आरोपी हिरासत में।

नाबालिगों की सुरक्षा से समझौता नहीं, पोक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी।

थाना पिरान कलियर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वादी निवासी बेड़पुर,थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर में लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को नितिन उर्फ रामकुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर शरीफ, जनपद हरिद्वार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में तत्काल मु0अ0सं0 137/2026 अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की संवेदनशीलता और नाबालिग की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। बेड़पुर, इमलीखेड़ा, कलियर, रुड़की मार्ग, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन तथा आसपास के बाजार क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने माजरी चौक, इमलीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी को दबोचा लिया तथा उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की गई है।

बरामद नाबालिग को नियमानुसार जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर संरक्षण में भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

नितिन उर्फ रामकुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर शरीफ, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. द्विव्येश उपाध्याय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी / प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर

2. ⁠उ0नि0 शहजाद अली

3. ⁠म0उ0नि0 अंशु चौधरी, कोतवाली रुड़की (विवेचक)

4. ⁠हे0का0 बबलू कुमार

5. ⁠म0हो0गा0 डिम्पल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।