एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में शातिर चोर  लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़ें, चोरी का माल बरामद। बंद मकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में शातिर चोर  लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़ें, चोरी का माल बरामद।

बंद मकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

आरोपियों के कब्जे से पानी की मोटर व लोहे की सरिया बरामद।

मैनुअल व डिजिटल पुलिसिंग के समन्वय से घटना का सफल खुलासा।

नशे व निजी जरूरतों की पूर्ति के लिए करते थे चोरी की वारदातें।

हरिद्वार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।

वादी चन्द्रशेखर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर, थाना लक्सर द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों ने रात्रि में उनके घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है। 

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में  मु0अ0सं0- 601/2026 संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल खुलासे हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए जांच, सुरागरसी तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने दो आरोपियों को चोरी के माल सहित हिरासत में लिया तथा घटना का सफल अनावरण किया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सलीम एवं दीपक आपस में मित्र हैं तथा पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। दोनों नशे के आदी हैं और अपनी आवश्यकताओं एवं नशे की पूर्ति के लिए दिन में मकानों की रेकी कर रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सलीम पुत्र अशरफ, निवासी वार्ड नं. 8, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने, लक्सर, हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।

2. दीपक पुत्र शेर सिंह, निवासी वार्ड नं. 1, लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।

बरामद माल

01 पानी की मोटर

लोहे की सरिया के टुकड़े

पुलिस टीम

1. प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक लक्सर

2. ⁠उ0नि0 नितिन चौहान

3. ⁠उ0नि0 विपिन कुमार

4. ⁠हे0का0 शमशेर खां

5. ⁠का0 अनिल वर्मा

6. ⁠हो0गा0 प्रदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।